देश /विदेशराष्ट्रीय

किसानों को अधिक मांग वाली फसलों को उगाने के लिए प्रोत्‍साहित करने की जरूरत : उपराष्‍ट्रपति

नई दिल्ली – उपराष्‍ट्रपति ने आज किसानों को अपनी फसलों में विविधता लाने के लिए प्रोत्‍साहित करते हुए कृषि को लाभकारी, टिकाऊ और जलवायु के अनूकूल बनाने के लिए सम्मिलित प्रयास करने का आह्वान किया।
देश में सावधानीपूर्वक योजना बनाते हुए कृषि उत्‍पादन में विविधता लाने की जरूरत पर बल देते हुए उन्‍होंने कहा, हमें अनाज की पैदावार घटाने तथा दालों, तिलहनों और अन्‍य फसलों का उत्‍पादन बढ़ाने की दिशा में सजगता से प्रयास करने होंगे।
जल को दुर्लभ संसाधन करार देते हुए उन्‍होंने छोटे और मझौले किसानों की सहायता के लिए नीति निर्माताओं और वैज्ञानिकों से इसी तरह के प्रयासों के साथ आगे आने का अनुरोध किया ताकि उनके खेतों में जल का बेहतर उपयोग हो सके।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!