छत्तीसगढ़

भूपेश पहुंचे अघोरेश्वर भगवान राम आश्रम, बाबा संभव राम से लिया आशीर्वाद

रायपुर- मुख्यमंत्री बघेल 6 दिसंबर की शाम रायपुर से वाराणसी के लिए रवाना हुए। वाराणसी एयरपोर्ट से रात नौ बजे वे सीधे वाराणसी के गंगा घाट पर बने अघोरेश्वर भगवान राम आश्रम पहुंचे। उन्होंने सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष गुरुपद बाबा सम्भव राम से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिए। बाबा ने मुख्यमंत्री को जशपुर आश्रम में निर्मित ग्रीन टी पिलाया। मुख्यमंत्री डेढ़ घंटे तक आश्रम में रहे।

मुख्यमंत्री इससे कुछ महीने पहले जशपुर दौरे में सोगड़ा आश्रम भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने आम आदमी की तरह जमीन पर बैठकर भोजन किया था। उन्होंने आश्रम का चाय बागान और प्रोडक्शन यूनिट भी देखी थी। अघोरेश्वर भगवान राम आश्रम का देश के कई राज्यों में शाखाएँ हैं। कुष्ठों की सेवा के लिए आश्रम को कई अवार्ड्स मिल चुके हैं। बाबा के भक्तों में राजनीतिक, नौकरशाही, न्यायपालिका से लेकर लाखों लोग शामिल हैं।

जशपुर का सोगड़ा आश्रम तब चर्चा में आया था, जब अवधूत भगवान राम ने मिलने आये चंद्रशेखर को भावी प्रधानमंत्री कहकर संबोधित किया और 15 दिन बाद चमत्कारिक ढंग से चंद्रशेखर प्रधानमंत्री बन गए थे। आश्रम के गेट पर धान के पैरावट पर बैठे चंद्रशेखर की फ़ोटो देश भर के अखबारों में छपी थी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!