छत्तीसगढ़

मासिक बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चयन हुआ

बिलासपुर -अयोध्यानगर विकास समिति कि मासिक बैठक रविवार को वार्ड क्रमांक-19 अंतर्गत आयोजित की गई। इसमें कालोनी के विकास कार्याें की एवं समस्याओं के निराकरण पर चर्चा हुई । बैठक में कालोनी के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस अवसर पर वार्षिक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चयन किया गया, जो कि कालोनी में सुधार एवं विकास कार्यों का दायित्व निर्वहन करेंगे।
इसके लिए कालोनी में निवासरत् मनहरण लाल वर्मा सेवानिवृत्त व्याख्याता को सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष मनोनित किया गया। इसके अतिरिक्त धरमप्रकाश यादव को सचिव एवं किशोर चंद्राकर जी को कोषाध्यक्ष चुना गया। उदय चैरसिया एवं प्रभा दुबे को उपाध्यक्ष का प्रभार सौपा गया। इसके साथ ही वरिष्ठ संरक्षक, सहसचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया तथा आर.एस. जोशी एवं एस.डी. झा पूर्व अध्यक्ष को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनित किया गया।
अध्यक्ष महोदय ने सभी को उत्तरदायित्व निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। सभी कालोनी वासियों ने अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के चयन पर सहमति एवं संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर हेमंत गुप्ता, भागबली निर्मलकर, जाॅन लकड़ा, विरेन्द्र राय, अशोक बोड़के, विजय सिंह ठाकुर, राकेश कुमार श्रीवास्तव, एच.एन. दीक्षित, बी.के. विश्वकर्मा, अवधेश शुक्ला एवं अन्य कालोनी निवासी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!