पैलेस पहुँच स्व. युद्धवीर सिंह जुदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि…

पैलेस पहुँच स्व. युद्धवीर सिंह जुदेव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल जशपुर जिले के प्रभार के पश्चात सोमवार को जशपुर पहुँचें जहां उन्होंने सबसे पहले भाजपा के पूर्व विधायक, संसदीय सचिव व जशपुर जिले के जननेता स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने विजय विहार पैलेस पहुंचे…
मंत्री पटेल स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विजय विहार पैलेस में मंत्री उमेश पटेल ने स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव के भतीजे भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव से मुलाकात की और उनकी हिम्मत बढ़ाते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।
स्वर्गीय युद्धवीर और जूदेव परिवार से खरसिया विधानसभा क्षेत्र के साथ शहीद नन्द कुमार पटेल परिवार का पारिवारिक रिश्ते रहे हैं कुमार साहब का विपक्ष होने के उपरांत भी काफी आदर करते थे । मंत्री उमेश पटेल भी पिता के नाता रिश्तों को परिवारीक हो यात्र राजनैतिक निभाते चले जा रहे है। परिवारीक चर्चा दौरान शौर्य प्रताप को राजनीति में निरंतर कुमार साहब के आर्दशो को आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएँ दी। इस बीच शौर्य प्रताप सिंह ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है और रिश्ते अपनी जगह। उनके दादाजी स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव बड़े राजनीतिज्ञ होने के बावजूद सभी लोगों से पारिवारिक तौर पर जुड़े रहते थे। यह उनका आदर्श रहा है और हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना है।
विजय विहार पैलेस में मंत्री उमेश पटेल के साथ विधायक विनय भगत, काँग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, युवक काँग्रेस अध्यक्ष रवि शर्मा सहित काँग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।




