छत्तीसगढ़

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि कांग्रेसजनों ने की श्रद्धांजलि अर्पित

रायपुर- भारत के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने डॉ. अम्बेडकर के छायाचित्र में माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रकाश वैष्णव, मोहम्मद अली, राईस किंग खूंटे, अनिता लव्हात्रे, सीमा यादव, मनोज कुमार तिवारी, गुलजीत सिंह गांधी, अरूण साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सेवादल, प्रदेश महिला कांग्रेस, प्रदेश युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, प्रदेश इंटक एवं समस्त मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठो, विभागों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!