छत्तीसगढ़

आमने-सामने के फ्लैट में चोरी 20 लाख के जेवर ले उड़े चोर

दुर्ग के तीन फ्लैट के बाद रायपुर में उसी तरीके से हीरापुर की पॉश कॉलोनी के दो फ्लैट का ताला तोड़कर चोर 20 लाख से ज्यादा का कैश और जेवर चुरा ले गए हैं। चोर मुख्य दरवाजे से घुसे, जबकि कॉलोनी की गेट पर दो सुरक्षा गार्ड तैनात थे। उन्हें भी भनक नहीं लगी। सुबह जब लोगों ने देखा तो चोरी का पता चला। कॉलोनी में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस को जांच के दौरान दो नकाबपोश चोरों का फुटेज मिला है।दुर्ग और रायपुर में चोरी का तरीका एक ही है। चोरों का हुलिया भी मिल रहा है। पुलिस को शक है कि दोनों जगह एक ही गिरोह ने चोरी की है। फ्लैट में ज्यादातर हरियाणा और मेरठ के गिरोह चोरी करते हैं। गिरोह कार में आते हैं और चोरी के बाद भाग निकलते हैं। ज्यादातर चोरी में किराए की कार का उपयोग करते हैं। दोनों शहर की पुलिस संयुक्त रूप से चोरी की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि हीरापुर अविनाश प्राइड में किशन लाल जैन (73) का फ्लैट है। उनका ओडिशा में कारोबार है। यहां वे अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। 2 तारीख को पत्नी के साथ ओडिशा गए थे। दूसरे दिन सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। तब देर रात घर लौटे। उनके ठीक बगल में सुनील चौधरी का फ्लैट है। सुनील निजी बैंक में अधिकारी थे, अभी उन्होंने नौकरी छोड़ दी है। वे अपने दूसरे फ्लैट में गए थे। सुबह वापस आए तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। जेवर और कैश गायब था।बाहरी गिरोह पर शक, फुटेज खंगाल रही पुलिसपुलिस को दिल्ली एनसीआरसी, हरियाणा और मेरठ के गिरोह पर शक है। इस गिरोह ने पहले भी रायपुर में चोरी की है। हालांकि आज तक पकड़े नहीं गए है। इससे पहले कबीर नगर इलाके के ही एक दो फ्लैट में चोरी हुई थी। पुलिस को फुटेज और कार का नंबर मिल गया था। इसके बाद भी पुलिस पकड़ नहीं सकी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!