ख़बरें जरा हटकरछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

नसबंदी पखवाड़ा में 34 पुरुषों का एनएसवी ऑपरेशन…

नसबंदी पखवाड़ा में 34 पुरुषों का एनएसवी ऑपरेशन

तमनार- छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुरुष नसबंदी पखवाड़े पुरुषों ने परिवार नियोजन अपनाया, सुखी परिवार का आधार बनाया’ की थीम पर 21 नवंबर से 04 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा में 34 पुरुषों का ऑपरेशन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार के बीएमओ डॉ डीएस पैकरा ने बताया कि 21 नबम्बर से 27 नवम्बर तक पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता “मोर मितान मोर संगवारी” का आयोजन कर अपने क्षेत्र के समस्त लक्षित दंपतियों के पुरुषों से संपर्क कर व्यक्तिगत चर्चा में नसबंदी के फायदे बताया गया।
परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों की भागीदारी भी बहुत आवश्यक है, अधिक से अधिक पुरुष, नसबंदी ऑपरेशन में आगे आए इसके लिए एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर विभागीय मैदानी अमले द्वारा लोगों को पुरुष नसबंदी के लाभ के बारे में बताया गया
उन्होंने बताया कि परिवार की अधिकांश जिम्मेदारियां महिलाओं के ऊपर निर्भर करती हैं। शासन की मंशा है कि परिवार की जिम्मेदारी में पुरुषों की भी भागीदारी हो पुरुषों द्वारा आगे आकर परिवार नियोजन के इस कार्यक्रम को अपनाने के लिए आगे आना होगा। पुरुषों के सहयोग के बिना परिवार नियोजन कार्यक्रम को वांछित सफलता नहीं मिल सकती। लक्षित परिवार में जाकर चिन्हित हितग्राही का 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक कुल पखवाड़े में 34 पुरुष नसबंदी एनएसवीटी ऑपरेशन करवाया गया।एनएसवीटी डॉक्टर डी एस पैकरा बीएमओ तमनार द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया।पखवाड़े में सेक्टर इंचार्ज सेक्टर सुपरवाइजर आरएचओ महिला एवं पुरुष,मितानिन द्वारा पात्र दंपतियों को प्रेरित कर एनएसवीटी ऑपरेशन हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

पखवाड़े में डॉ डी एस पैकरा खंड चिकित्सा अधिकारी,शशि भूषण सिंहखंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी,घनश्याम प्रधान विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक,डोल नारायण पटेल,आर एम ए,जय लाल सिदार एमपीएस,अनिल सिदार वार्ड बॉय द्वारा पखवाड़े में सफल ऑपरेशन कराया गया

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!