खरसियाछत्तीसगढ़

अपेक्स बैंक मुख्य प्रबंधक ए. के.लहरे पहुंचे बरगढ़ धान खरीदी केन्द्र, किसानों से की चर्चा

किसानों ने कहा केन्द्र में है बेहतर व्यवस्था

Advertisement

रायगढ़, 3 दिसम्बर 2021/ अपेक्स बैंक मुख्य प्रबंधक ए. के.लहरे आज खरसिया ब्लॉक के सोसायटी बरगढ़ में निरीक्षण करने पहुंचे और फड का निरीक्षण करते हुए किसानों के साथ रूबरू हुए।

इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा के दौरान बताया की बरदाना लाने पर आपके खाते में पचीस रूपये की दर से खाता में पैसे आ जायेगा। निरिक्षण दौरान फड में किसानों के धान को साफ सुथरा व तौल को भी सही पाये।

वही यहां उन्होंने धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही किसानों से धान खरीदी के संबंध में चर्चा की। यहां उन्होंने धान की आवक, धान की क्वालिटी, स्टेकिंग, धान की माइस्चराइजर से जांच जैसे विभिन्न बिंदुओं पर किसानों एवं समिति प्रबंधकों से जानकारी ली।

इस दौरान उनके साथ खरसिया अपेक्स बैंक प्रबंधक एम. के. तिर्की, पर्यवेक्षक विजय मेहरा, गगन चन्द्राकर साथ में मौजूद थे|

Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!