छत्तीसगढ़

महिला कर्मियों के प्रताड़ना के खिलाफ पटवारी संघ ने निकाली रैली, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का मिला साथ

रायगढ़। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला शाखा रायगढ़ के आह्वान पर महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार एवं प्रताड़ना के खिलाफ दिनांक 3 दिसंबर को भोजन अवकाश में मिनी स्टेडियम रायगढ़ में प्रदर्शन कर मिनी स्टेडियम से कलेक्ट्रेट गेट तक महिला कर्मचारी सम्मान रैली निकाली ।

रैली में महिला कर्मचारियों का सम्मान करना होगा ,महिला कर्मचारियों का प्रताड़ना बंद करो, महिला कर्मचारियों के सम्मान में पटवारी संघ मैदान में आदि नारे लिखे हुए थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में महिला कर्मचारियों की प्रताड़ना की खबर आए दिन अखबार की सुर्खियां बन रही है। रायगढ़ जिला भी इससे अछूता नहीं है। रायगढ़ जिले में भी महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार की खबरें सामने आ रही है इन सब से क्षुब्ध होकर राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला शाखा रायगढ़ ने अध्यक्ष भागवत कश्यप के नेतृत्व में अधिकारों का दुरुपयोग कर महिला कर्मचारियों का प्रताड़ना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ तथा महिला कर्मचारियों के सम्मान में रैली निकाली गई। रैली कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा में बदल गई। सभा को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने माना कि वर्तमान में महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार तथा प्रताड़ना बढ़ती जा रही है। सभी विभागों में अंतर विभागीय समिति गठित है बावजूद इसके महिला कर्मचारियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

सभा पश्चात शिव शंकर कंवर डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!