छत्तीसगढ़रायगढ़

धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था नहीं सुधरी तो भाजपा सड़क पर उतरकर करेगी आंदोलन – ओपी चौधरी

भाजपा नेता ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

रायगढ़।  छत्तीसगढ़ सरकार द्वरा आज से किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीदे जाने की शुरूआत से ही भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए धान खरीदी केन्द्रों में बारदाने की कमी के साथ साथ अव्यवस्था का मामला उठाना शुरू कर दिया है और वहां पहुंचने वाले किसान भी टोकन के लिए चक्कर पे चक्कर लगा रहे हैं।

आज एक धान खरीदी केन्द्र में भाजपा नेता व पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चैधरी तथा जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल अपनी टीम के साथ पहुंचे जहां खरीदी केन्द्र में न तो कोई अधिकारी था और न ही कोई कर्मचारी वहां किसानों से बातचीत के बाद भाजपा नेता का आरोप था कि भूपेश बघेल सरकार किसानों को गुमराह करते हुए धान खरीदी जैसे गंभीर मुद्दे पर अपनी गलती छुपा रही है, उनका यह भी कहना था कि ..खाये बर होरा नि अउ धान बर बोरा नि ये, के नारे के साथ अव्यवस्था के नारे लगाएं, वहीं एक किसान ने भी बताया कि वह लगातार इस खरीदी केन्द्र के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसे धान बेचने के लिए टोकन नही मिल रहा है, इतना ही नही धान खरीदी केन्द्रों में बारदाने तक की व्यवस्था नही है। हमने जब जिले के खाद्य अधिकारी से बात की तो उनका कहना था कि जिले के 142 केन्द्रों में एक साथ धान खरीदी की शुरूआत हो गई है और हर जगह बारदानों के साथ साथ सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर दिया गया है। मगर हकीकत में धान खरीदी केन्द्रों में स्थिति इसके उलट है और टोकन तथा बारदाने के लिए किसान चक्कर काट रहे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!