छत्तीसगढ़रायगढ़

उत्तरी सर्द हवाओं ने बढ़ाई जिले में ठिठुरन, पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में अचानक गिरा पारा

रात के समय अलाव जलाकर ठंड से बच रहे लोग

रायगढ़। छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ जिले में भी अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले के पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में रात के तापमान में भारी गिरावट आई है। ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर लोग रात के समय अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। इधर राजधानी रायपुर में भी रात के तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी जारी किया है।  

रायगढ़ जिले में बारिश के थमने और बादल साफ होने के बाद अब तेजी से ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। अभी उत्तरी हिस्से से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है।  

बताया जा रहा है कि जशपुर  में रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं रायगढ़ सहित रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।  वहीं आने वाले दिनों में उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है।  

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!