छत्तीसगढ़

कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में 19 नए मामले, रायपुर से 5

रायपुर । स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बुधवार को प्रदेश में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। वहीं 34 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। वहीं राजधानी रायपुर में 5 नए मरीज सामने आएं है। प्रदेश में पाजिटिविटी दर 0.08 प्रतिशत है। साथ ही आज किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। प्रदेश में अभी कुल 310 सक्रिय मरीज है।

24 नवम्बर को 21 जिलों राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा एवं दंतेवाड़ा से 1-1 कोरोना संक्रमित पाए गए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!