
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ 28 बटालियन एनसीसी रायगढ़ द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर रायगढ़ के गढ़ उमरिया रोड में स्थित किरोड़ीमल औद्योगिक संस्थान के (आईटी कॉलेज ) में 23 नवंबर से 10 दिवसीय सीटीसी कैंप बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विनय मल्होत्रा के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में ओपनिंग एड्रेस के साथ शुभारंभ किया गया।
कोविड-19 (महामारी) के कारण विगत 2 वर्षों के लंबे अंतराल पश्चात एनसीसी मुख्यालय के आदेश अनुसार रायगढ़ जिला में सैन्य प्रशिक्षण एनसीसी कैडेट का शिविर आयोजित किया गया है चुंकि कोविड-19 का वैक्सीन 18 वर्ष तक के लोगों को लग चुकी है इसलिए कॉलेज स्तर के एस डीध् एसडब्ल्यू कैडेट्स को शासन के कोविड-19 गाइडलाइन के निर्देशानुसार आयोजित की गई है द्य इस शिविर में 7 जिलों मैं संचालित एनसीसी कैडेट्स सम्मिलित हो रहे हैं कॉलेज स्तर में बी एवं सी सर्टिफिकेट का प्रशिक्षण दिया जाता है तथा परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए शिविर में भाग लेना आवश्यक है। इसलिए सभी जिलों के एनसीसी कैडेटों को शिविर में भाग लेने हेतु संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।
कैडेटों की संख्या 800 से अधिक होने के कारण यह शिविर दो भागों में संचालित किया जा रहा है, पहला शिविर 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक तथा दूसरा शिविर 3 दिसंबर से 12 दिसंबर तक संचालित होगी द्य इस शिविर को बेहतर बनाने तथा सैन्य प्रशिक्षण का अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के लिए शिविर स्थल में विगत 1 माह से अनवरत कार्य चल रहा था शिविर को सुनियोजित तथा सफल बनाने में छत्तीसगढ़ 28 बटालियन के समस्त स्टाफ कार्य में जुटे हुए थे ।
साथ ही साथ रायगढ़ जिला प्रशासन कलेक्टर भीम सिंह, नगर पालिक निगम, चिकित्सा विभाग, लोक निर्माण विभाग, पीएचई विभाग पूर्व प्रशासनिक विभाग अमला इत्यादि के विशेष सहयोग व योगदान से ही शिविर आरंभ किया जा सका है । कैडेटों मैं भी अति उत्साह व जोश देखने को मिल रहा है द्य शिविर के ओपनिंग एड्रेस में कर्नल विनय मल्होत्रा ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से कैडेटों को मोटिवेट करते हुए उमंग जोश के साथ भाग लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी द्य संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एनसीसी कैडेटों के प्रशिक्षण का बहुत ही महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग होता है ।
शिविर में आए कैडेट अनुशासन एकता व प्रतियोगिता के आधार पर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। शिविर के दौरान कैडेटों को हथियार के बारीकियों को समझाया वह बताया जाता है जिसमें हथियार खोलना,, जोड़ना फायरिंग करना तथा हथियार की सफाई करना, मैप रीडिंग में मानचित्र के द्वारा स्थल की पहचान, चिन्हों के माध्यम से स्थल की पहचान, मानचित्र को कैसे पढ़ा जाता है, कंपास की सहायता से स्थल तक पहुंचना वह अनुमान लगाना, टर्न आउट, ड्रिल जैसे विषयों पर गहन अध्यापन कराया जाता है। एनसीसी कैडेटों के बीच निस्वार्थ शिवा के आदर्शों को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिविर में सम्मिलित सभी कैडेटों में जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है। उक्त जानकारी एनसीसी अधिकारी विनोद षड़ंगी ने दी।



