
महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विद्यावती सिदार के नेतृत्व में मनाया किसान विजय दिवस
प्रदेश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विद्यावती सिदार के नेतृत्व में तीन कृषि कानूनों के निरस्त करने की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी ने किसान विजय दिवस के रूप में गांधी पुतला रायगढ़ में कार्यकर्ताओ ने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
जिला कांग्रेस कार्यालय से गांधी पुतला तक कैंडल मार्च निकालकर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों हेतु केंडल जलाकर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई।

राहगीरों ने भी कांग्रेस के इस विरोध-प्रदर्शन में पूरा सहयोग दिया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और दुकानदारों को तीन काले कृषि कानून निरस्त करने की घोषणा पर बधाई दी। उन्होंने महंगाई और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक किया।
कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विद्यावती सिदार,कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ,वसीम खान,राजा शर्मा,सुरेंद्र सिंह सिदार,प्रफुल्ल गुप्ता,शाखा यादव,अनुसिया चौहान अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।




