अपराधख़बरें जरा हटकरविविध खबरें
किसान के फार्म पर काम करने वाला मजदूर झोपड़ी सहित जिंदा जला,जांच शुरू…

जिले के पिसावा इलाके में खेतों की रखवाली कर रहा एक मजदूर संदिग्ध हालात में आग लगने से झोपड़ी में जिंदा जल गया। जलने के बाद मजदूर के शरीर के मात्र अवशेष मिले हैं। सुबह ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि जिले के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के कैथोलिया गांव निवासी मनोज वर्मा का पिसावा थाना क्षेत्र में ठाकुरपुर गांव के पूरब कठिना नदी के किनारे फार्म है। जहां इनका दूर का रिश्तेदार व लखीमपुर खीरी जिले के धौराहरा थाना क्षेत्र के चिकनाजत्ती गांव निवासी अनिल कुमार 42 पुत्र गोपी चंद्र खेतों की रखवाली करता था। बता दें कि करीब तीन माह से अनिल कुमार यहीं पर लकड़ी के खोखे के ऊपर फूस की झोपड़ी डालकर उसे आशियाना बना कर रहता था।




