देश /विदेशराष्ट्रीय

दिल्ली में आज होंगी कई रैलियां, BJP से उतरेंगे मोदी-शाह तो कांग्रेस से राहुल- प्रियंका

देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में महज चंद दिन शेष रह गए हैं. अब मतदाताओं को अपनी ओर लुभाने के लिए सभी राजनीतिक दल एड़ी-चोटी का जोर लगाने में जुट गए हैं. चुनाव प्रचार अभियान काफी तेजी से चलाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को रैलियां करेंगे, तो कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह मैदान में होंगे. डॉ मनमोहन सिंह राजौरी गार्डन में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं, अमित शाह की आज तीन रैलियां होंगी. वह दिल्ली कैंट, पटेल नगर और तीमारपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे. जबकि, कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जंगपुरा और संगम विहार में रैलियों को संबोधित करेंगे.

दिल्ली में सभा को संबोधित करते हुए मोदी

उधर, दिल्ली चुनाव के प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 15,000 बैठकें करने के साथ ही ‘अच्छे होंगे पांच साल, दिल्ली में तो केजरीवाल’ टैग लाइन के साथ आप कार्यकर्ता गलियों में चक्कर लगाएंगे. इसमें खास बात यह है कि इस दौरान आप कार्यकर्ता बीजेपी समर्थकों से भी मुलाकात कर दिल्ली के भविष्य के नाम पर आप को वोट करने की अपील करेंगे.

पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि आप तीन दिनों का महाअभियान लांच करने जा रही है. इसमें पार्टी के अनुषांगिक संगठनों के करीब 500 पदाधिकारी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रोजाना 10-10 बैठकें करेंगे. इस हिसाब से तीन दिनों में करीब 15,000 बैठकें होंगी. उन्होंने बताया कि इस फेज की टैग लाइन ‘अच्छे होंगे पांच साल, दिल्ली में तो केजरीवाल’होगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!