देश /विदेशराष्ट्रीय

गांधी के अपमान पर विपक्ष का लोकसभा में हंगामा

बापू के अपमान पर विपक्ष का लोकसभा में हंगामा जारी

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्ष की मांग है कि बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े महात्मा गांधी को लेकर अपने बयान पर माफी मांगें। सदन में महात्मा गांधी अमर रहे, अमर रहे के नारे लग रहे हैं।

महात्म गांधी के अपमान पर कांग्रेस का लोकसभा में हंगामा, BJP सांसद हेगड़े ने बापू के स्वाधीनता संग्राम को बताया था ड्रामा

महात्मा गांधी पर बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े के बयान को लेकर लोकसभा में विपक्ष ने फिर हंगामा किया है। इस मुद्दे को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को शांति का पुजारी कहा गया है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये रावण की औवलाद हैं। राम के पुजारी का अपमान कर रहे हैं।

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने शर्मनाक बयान दिया था। हेगड़े ने महात्मा गांधी के स्वाधीनता संग्राम पर सवाल खड़े करते हुए गांधी के नेतृत्व में चले स्वाधीनता आंदोलन को ‘ड्रामा’ करार दिया था। यही नहीं बीजेपी सांसद ने महात्मा गांधी के सत्याग्रह और भूख हड़ताल को भी ड्रामा बताया।

CAA-NRC के खिलाफ राज्यसभा में हंगामा, विपक्षी सांसदों ने की नारेबाजी

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ राज्यसबा में हंगामा हुआ है। विपक्षी सांसदों ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी की है।

लोकसभा में एक लिखित जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, NRC लाने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कहा, “अब तक सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर को तैयार करने का कोई फैसला नहीं लिया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!