छत्तीसगढ़
युवती को अगवा कर गैंगरेप, दो नाबालिग सहित 5 युवकों ने दिया घटना को अंजाम

जगदलपुर। जिले के साढ़गुड़ इलाके में एक युवती को अगवा कर गैंगरेप करने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात को अंजाम देने में 5 युवक शामिल थे जिन्होने मिलकर एक युवकी की आबरू लूट ली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इन आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस की मामले की जांच में लगी है।




