
कछार के विद्यार्थियों ने गांव और गौठान को देखकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को जाना

रायगढ़- महात्मा गांधी जी के आदर्शों से बच्चों को अवगत कराने और छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कछार के विद्यार्थियों को खरसिया ब्लॉक के आदर्श ग्राम लोढ़ाझर का भ्रमण कराया गया।

ग्राम कछार के सरपंच पन्नम दिनेश निराला, गुलाब पटेल अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति तथा सदस्य जयदयाल, रामेश्वर, प्रेमलाल, संतोष, घुरवा, सनत के सहयोग से ट्रेक्टर द्वारा विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश में हो रहे विकास को दिखाया गया। वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रहे गौठान को दिखाते हुए महात्मा गांधी के सपनों को साकार होते दिखाया गया। कृषि विस्तार अधिकारी लोकपाल सिदार, अनिल भगत ने गोबर से खाद निर्माण आदि सभी घटकों का विस्तार से वर्णन किया। बताया कि गौठान से कैसे रोजगार सृजित होते हैं। वहीं महिला स्वसहायता समूह की दीदियों ने बताया कि वे कैसे आत्मनिर्भर हुई हैं। ग्राम सरपंच रामकुंवर राठिया, उपसरपंच सनत साहू, जिला पंचायत सभापति अवध पटेल ने सभी बच्चों को स्वल्पाहार कराया।

गौठान समिति के अध्यक्ष मनोज साहू ने आत्मीयता के साथ सभी बच्चों को मिक्चर बिस्कीट पानी पाउच देकर विदा किया। इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय के प्रधान पाठक भुवनेश्वर पटेल, तीर्थानन्द पटेल, गजेंद्र सिदार सुरेश पटेल, गौरीशंकर पटेल ने विशेष भूमिका निभाई।




