अपराधखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया अटल आवास मे बड़े डुमरपाली निवासी महिला की हत्या

खरसिया अटल आवास मे बड़े डुमरपाली निवासी महिला की हत्या

1 आरोपी खरसिया पुलिस के गिरफ्त मे दूसरे की पता तलाश जारी…

खरसिया- चौकी क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास में ढलती शाम एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई।

खरसिया पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मालती सिदार, निवासी – बड़े डुमरपाली, उम्र – 45 वर्ष, अपने मां के यहां अटल आवास खरसिया आई हुई थी।

जहां आज 18 अक्टूबर को ढलती शाम को किसी बात को लेकर मोहल्ले में निवासरत करन-अर्जुन से उनका बहसा बहसी विवाद मे तबदील हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपीत करन व अर्जुन राजपूत ने महिला व उसकी माँ को मारा पीट करने लगे घटनाक्रम मे मालती सिदार को इतना पीटा की उसकी मौके पर मौत हो गई।

इधर घटना की जानकारी खरसिया पुलिस को मिलते ही घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले को देते हुए मिले दिशा निर्देश का पालन करते हुए घटना स्थल एसडीओपी निमिषा पाण्डेय थाना प्रभारी सुम्मत राम साहु व चौकी प्रभारी जी आर बंजारे अपने दल-बल के साथ पर पहुंच,मौका मुआयना, से मिले सबूतों और गवाहों के आधार पर आरोपितों की धर पकड़ तेज करते हुए …शव का पंचनामा कर, पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल खरसिया भेजा गया है।

करन सिंह

वही खबर लिखे जाने तक करन सिंह पिता धरम सिंह 27 साल, अटल आवास खरसिया आरोपीत खरसिया पुलिस के गिरफ्त मे होना बताया जा रहा है वही दुसरे आरोपित के पता तलाश किया जा रही है…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!