खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

श्रीराम मंदिर खरसिया का विजयघंटा चोर पहुंचा जेल-जी पी बंजारे

श्रीराम मंदिर खरसिया से विजयघंटा चोरी करने वाला चोर व खरीदी करने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

आज 24 सितम्बर को खरसिया चौकी पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पोस्ट ऑफिस रोड स्थित श्रीराम मंदिर में 22 सितम्बर को विजयघंटा चोरी हो गया था।

जिसकी शिकायत मंदिर के पुजारी ने खरसिया चौकी में की थी, जहां चौकी पुलिस मौक़ा मुआयना कर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, आरोपी की तलाश कर रही थी।

विवेचना दरम्यान मुखबीर सूचना पर आरोपी अशोक कुमार यादव को पकड़ा गया, जिसने पूंछतांछ में चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किए विजयघन्टा को जांजगीर चाम्पा जिला के ग्राम देवरघटा निवासी कबाड़ी धनेश साहू के पास बेचने की बात बताई।

जिस पर चौकी खरसिया पुलिस ने कबाड़ी धनेश साहू को विजयघंटा के साथ ग्राम देवरघटा गिरफ्तार किया।

वही दोनो आरोपी चोर अशोक कुमार तथा खरीददार कबाड़ी धनेश साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!