आध्यात्मखरसियाछत्तीसगढ़माँविविध खबरें

श्री सर्वेश्वरी औघड़ आश्रम में 61 वां स्थापना दिवस मनाया गया

श्री सर्वेश्वरी औघड़ आश्रम में 61 वां स्थापना दिवस मनाया गया

खरसिया- श्री सर्वेश्वरी समूह औघड़ आश्रम ठाकुरदिया में मंगलवार को 61 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

मुख्यअतिथि के रूप में डॉ.डीपी.पटेल प्रभारी सिविल अस्पताल ने दीप जलाकर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया।

प्रातः 08 बजे ध्वजारोहण के
पश्चात अखंड ज्योति पूजन आरती की गई। साथ ही आश्रम प्रांगण में प्रभात फेरी निकाली गई, पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम बाबा आत्माराम के मार्गदर्शन में सम्पन हुआ।

सर्वेश्वरी समूह के लोक-कल्याणकारी कार्यक्रमों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इसके अलावा देशभर में फैली संस्था की सभी समूह शाखाओं में भी स्थापना दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि समस्त कार्यक्रम शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित कोविड की सावधानियों और सुरक्षा के तहत बहुत ही सतर्कता पूर्वक मास्क, सेनेटाइजर और थर्मल स्कैनिंग का उपयोग तथा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाया गया।

इस अवसर पर दिनेश केशरी, रामकिशुन आदित्य, पार्षद रेशम गबेल, सत्यम, सौरभ, लम्बोदर महंत, आनंद गबेल, गांधी, गोलू आदि की उपस्थिति प्रमुख रुप से रही।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!