रायगढ़

जिला पंचायत रायगढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन 17 फरवरी

जिला पंचायत रायगढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन 17 फरवरी

जनपद पंचायत रायगढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन 13 फरवरी
जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत रायगढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए कार्यक्रम अनुसूची जारी

रायगढ़, 30 जनवरी 2020/ जिला पंचायत रायगढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन आगामी 17 फरवरी 2020 को किया जाएगा। इसी तरह जनपद पंचायत रायगढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन 13 फरवरी 2020 को निर्धारित किया गया है। जिसके लिए निर्धारित कार्यक्रम समय अनुसूची जारी की गई है।
कलेक्टर यशवंत कुमार ने बताया कि जिला पंचायत रायगढ़ के अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत रायगढ़ के अध्यक्ष के लिए नाम निर्देशन प्रस्तुतीकरण नियत तिथि में प्रात:10 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक, नाम निर्देशन की संवीक्षा एवं वैध पाये गये नाम निर्देशन पत्रों का प्रकाशन पूर्वान्ह 11 बजे से पूर्वान्ह 11.15 बजे तक, नाम निर्देशन की वापसी पूर्वान्ह 11.15 बजे से पूर्वान्ह 11.30 बजे तक, नाम निर्देशन वापसी पश्चात विधिमान्यता नाम निर्देशित अभ्यर्थियों के आधार पर मतपत्रों को तैयार पूर्वान्ह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। मतदान (गुप्त) यदि आवश्यक हो तो दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक, मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात एवं परिणाम की घोषणा मतदान के तुरंत पश्चात किया जाएगा।
जिला पंचायत रायगढ़ के उपाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत रायगढ़ के उपाध्यक्ष के लिए नाम निर्देशन प्रस्तुतीकरण नियत तिथि में दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, नाम निर्देशन की संवीक्षा एवं वैध पाये गये नाम निर्देशन पत्रों की प्रकाशन अपरान्ह 3 बजे से 3.15 बजे तक, नाम निर्देशन की वापसी अपरान्ह 3.15 बजे से 3.30 बजे तक, नाम निर्देशन वापसी पश्चात विधिमान्यता नाम निर्देशित अभ्यर्थियों के आधार पर मतपत्रों को तैयार अपरान्ह 3.30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। मतदान (गुप्त) यदि आवश्यक हो तो सायं 4 से 4.30 बजे तक, मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात एवं परिणाम की घोषणा मतदान के तुरंत पश्चात किया जाएगा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!