छत्तीसगढ़रायगढ़

राजा शर्मा बने रायगढ़ किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

राजा शर्मा बने रायगढ़ किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार

✍️असलम खान@ रायगढ़ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी की अनुमति से पीसीसी संगठन प्रभारी महामंत्री एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने आज दिनांक 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस में नई नियुक्तियां की है.
जिसमें रायगढ़ किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के पद पर वरिष्ठ कांग्रेसी राजा शर्मा की नियुक्ति हुई।वहीं किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक में रामविलास साहू एवं लाल बहादुर चंद्रवंशी की नियुक्ति की गई है।

बता दें राजा शर्मा लगातार 1990 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में निरंतर पार्टी के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करते रहे हैं, तथा इन वर्षों में उन्हें कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर एनएसयूआई,यूथ कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस,किसान कांग्रेस,जैसे तमाम पदों पर पदाधिकारी के रूप में कार्य करने का अनुभव तथा अवसर प्राप्त हुआ है।
वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के पद पर नियुक्त हैं।कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में हमेशा तत्पर रहने वाले राजा शर्मा को आज कांग्रेस पार्टी ने रायगढ़ किसान कांग्रेस का जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है।निसंदेह उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार की है।राजा शर्मा को उनके शुभचिंतक दोस्त अहबाब ने बधाई दिया है।

किसान नेता राजा शर्मा ने कहा है कि जिले के समस्त सम्मानीय आदरणीय सभी विधायकों की तथा वरिष्ठ कांग्रेसियों के अनुमति तथा मार्गदर्शन में किसानों की समस्या तथा उनके अधिकारों के लिए आगे भी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी सम्मानीय विधायकों तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री तथा किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।साथ ही शर्मा ने किसान कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष की नियुक्ति को क्षेत्र के स्वर्गीय चनेशराम राठिया , स्वर्गीय नंद कुमार पटेल ,सहित स्वर्गीय शक्राजीत नायक का आशीर्वाद स्वरूप बताया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!