कोरबाख़बरें जरा हटकरछत्तीसगढ़विविध खबरें

कोरबा पुलिस व्यवस्था में  बदलाव:सोशल पुलिसिंग से समाज के हर वर्ग को जोड़ने कप्तान पटेल का प्रयास

कोरबा पुलिस व्यवस्था में बदलाव:सोशल पुलिसिंग से समाज के हर वर्ग को जोड़ेंगे भोज राम पटेल

पुलिस अधीक्षक कोरबा ने किया थाना बांगो का औचक निरीक्षण

थाने की व्यवस्था एवम दस्तावेजों का किया अवलोकन

दुर्घटनाजन्य स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों की दिए निर्देश

जवानों से बातचीत कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया पुरस्कृत

शहरी पुलिसिंग के साथ-साथ ग्रामीण पुलिसिंग पर जोर देने के निर्देश दिए

ग्रामीणों से वन टू वन संवाद कर समस्याओं के समाधान का दिया सुझाव

पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल आज थाना बांगो क्षेत्र के औचक भ्रमण पर निकले, कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे के दुर्घटना जन्य स्थलों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को दुर्घटना रोकने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।भ्रमण दौरान ग्रामीणों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना औऱ कानून व्यवस्था की जानकारी ली,साथ ही थाना बांगो का निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया,शहरी पुलिसिंग के साथ-साथ ग्रामीण पोलिसिंग पर भी जोर देते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए ।

छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया डीजीपी डीएम अवस्थी द्वारा विगत दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पुलिस अधीक्षकों का मीटिंग लेकर शहरी पुलिसिंग के अलावा ग्रामीण पुलिसिंग पर भी जोर देने के निर्देश दिए थे ।पुलिस अधीक्षक पटेल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश का पालन करने आदेशित किया है ,निर्देश के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा गांव में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है ।

आज पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल स्वयं थाना बांगो क्षेत्र के औचक भ्रमण पर निकले ।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये समुचित उपाय करें – कप्तान पटेल

कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर यातायात के बढ़ते दबाव के चलते हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उपाय किए जाएंगे। इसके लिए यातायात प्रभारी शिव चरण सिंह परिहार,एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी एवं थाना प्रभारी बांगो निरी राजेश पटेल को संयुक्त टीम ने दो ब्लैक स्पाट एवं एक ग्रे स्पाट का निरीक्षण किया।इन स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा की गई।

भोजराम पटेल द्वारा थाना बांगो का निरीक्षण कर थाना आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने ,समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।साथ ही थाना बांगो की साफ सफाई ,शासकीय अभिलेखों के रख-रखाव एवं प्रतिदिन दाखिला दिए जाने की अद्यतन जानकारी ली । थाना बांगो में पदस्थ जवानों से बातचीत कर थाना क्षेत्र के बारे में जानकारी ली ,आरक्षक नीलेंद्र सिंह को थाना क्षेत्र की अच्छी जानकारी होने ,अभिलेखों के उचित रख-रखाव एवं कानूनी ज्ञान अच्छा होने पर 500 रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की । साथ में उपस्थित एसडीओपी कटघोरा से ईश्वर त्रिवेदी और थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक राजेश पटेल को शहरी पुलिसिंग के साथ-साथ ग्रामीण पुलिसिंग पर भी जोर देते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर ग्रामीणों की समस्याओं का हर संभव कानूनी समाधान करने की हिदायत दी गई ।

इस दौरान एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी,थाना प्रभारी बांगो राजेश पटेल सहित थाना के अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!