आध्यात्मखरसियाछत्तीसगढ़देश /विदेशमाँरायगढ़राष्ट्रीयविविध खबरें

कोरोना के बंदिशों के बीच आज से घर-घर विराजे बप्पा…

कोरोना के बंदिशों के बीच आज से घर-घर विराजे बप्पा


रायगढ़-पूरे देश में आज से गणेशोत्सव की धूम रही। शहर के चौक-चौराहों से लेकर गांव-गांव के अलावा गाजे-बाजे के साथ आज बप्पा घर-घर में भी विराजे। चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को वस्त्र और उपनयन से सजाया जाता है। उनकी विधिवत पूजन व आरती की जाती है। दस दिनों तक गणेशोत्सव की धूम रहती है।

कोरोना के बंदिशों के बीच जिले में शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों में गणेश पंडालों में रौनक देखने को मिल रही है। इसके साथ ही आज से घर-घर में भी विराजेंगे बप्पा। दोपहर से लेकर शाम तक पंडालों एवं घरों में पूजा अर्चना का दौर भी शुरू हो गया। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में उत्साह का माहौल है। ये माहौल अगले दस दिनों तक होगा। वहीं इस बार भी कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए गणेश पूजन और स्थापना किया जा रहा है। गणेश पूजा के दौरान कोविड नियमों का पालन करना जरुरी है। पंडालों में भीड़ जमा नहीं हो इसका ध्यान रखना होगा। राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए गाईड लाईन जारी किया गया है इसी के तहत सार्वजनिक स्थलों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की जा रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!