
स्कूल के पास जुआ खेल रहे 04 जुआरियों पर खरसिया पुलिस ने की कार्यवाही

जुआड़ियों से नगदी 1970 रुपये व 52 पत्ती ताश जब्त
आज 09 सितंबर को खरसिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बड़े देवगांव स्कूल के पास जुआ खेलने की मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया,
जहां डालेश्वर चंद्रा, अनिल कुमार साहू, जैतराम दिनकर तथा मनमोहन सांवरा को पकड़ा गया।
जिनके कब्जे से कुल रकम 1970 रूपये एवं 52 पत्ति ताश जब्त किया गया।

वही जुआड़ियों पर सार्वजनिक ध्रुत अधिनियम की धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है तथा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



