छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम ने किया कार्यभार ग्रहण…

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम ने किया कार्यभार ग्रहण
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर, 08 सितम्बर 2021/छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम ने आज राजधानी के सिविल लाइन्स स्थित आयोग कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया भी उपस्थित थीं। उन्होंने श्रीमती नेताम को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्रीमती नेताम ने बच्चों के संरक्षण पर संवेदनशीलता पूर्वक तीव्र गति से कार्यवाही करने को अपनी प्राथमिकता बताया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने सात सितम्बर को श्रीमती नेताम के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का आदेश जारी किया है। अध्यक्ष की नियुक्ति से आयोग में बाल अधिकारों से जुड़े सभी मामलों का निपटारा शीघ्रता से हो सकेगा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!