छत्तीसगढ़जनसम्पर्करायगढ़

कलेक्टर के हाथों स्वचलित ट्राइसाइकिल पाकर खुश हुए दिव्यांग

कलेक्टर के हाथों स्वचलित ट्राइसाइकिल पाकर खुश हुए दिव्यांग

रायगढ़- समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा दिव्यांग जनों के कल्याणार्थ संचालित योजना कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना अंतर्गत कलेक्टर भीम सिंह के हाथों कलेक्टोरेट परिसर में जिले के 2 दिव्यांगजनों को बाधारहित आवागमन के लिए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदाय किया गया।

जिले के सारंगढ़ अनुभाग के ग्राम सिलियारी निवासी दिव्यांग गणेश साहू एवं घरघोड़ा अनुविभाग के ग्राम टेण्डा नावापारा निवासी दिव्यांग पन्नालाल राठिया दोनों अस्थिबाधित दिव्यांग जनों को योजना अंतर्गत पात्र होने की स्थिति में बाधारहित आवागमन के लिए मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदाय कर लाभान्वित किया गया। कलेक्टर भीम सिंह ने दोनो दिव्यांग व्यक्तियों से बात कर उनकी कुशलता पूछी। दोनों दिव्यांग मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल पाकर बहुत खुश हुए और उन्होंने कलेक्टर श्री सिंह एवं समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया। मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल वितरण के समय उप संचालक जे.एल.जांगड़े भी उपस्थित रहे ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!