मैनेजमेंट से संबंधित डिग्री व डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रवेश हेतु 8 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
रायगढ़- छ.ग.में पर्यटन के मद्देनजर रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावना को देखते हुये स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नोलाजी एण्ड अप्लाइड न्यूट्रीशन रायपुर द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसमें होटल मैनेजमेंट से संबंधित कोर्स होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा कोर्स (डिप्लोमा एन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एण्ड वेबरेज सर्विस तथा डिप्लोमा इन हाऊस कीपिंग ऑपरेशन )तथा डिग्री कोर्स बीएससी (हॉस्पिटलिटी-होटल एडमिनिस्ट्रेशन)का संचालन छ.ग.शासन द्वारा किया जा रहा है।




