
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 8 सितम्बर को

रायगढ़-सांसद रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र एवं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की अध्यक्ष श्रीमती गोमती साय की अध्यक्षता में 08 सितम्बर 2021 को दोपहर 02 बजे से सृजन सभाकक्ष, रायगढ़ में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आहूत की गई है। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।




