
पुलिस कार्यालय में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक घनश्याम देशमुख को पुलिस परिवार द्वारा दी गई विदाई
आज दिनांक 31.08.2021 को पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक घनश्याम देशमुख का विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री घनश्याम देशमुख पुलिस विभाग मे दिनांक 14.11.1983 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात जिला राजनांदगांव, बलौदाबाजार में अपनी सेवाएं देते हुए दिनांक 20.02.2017 को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। उसके पश्चात जिला बलौदाबाजार के थाना गिधपुरी, भटगांव, सरसींवा में थाना प्रभारी तथा बलौदाबाजार क्राइम प्रभारी के पद पर भी पदस्थ थे एवं वर्तमान में थाना सरसींवा में पदस्थ होकर कार्य कर रहे थे।
घनश्याम देशमुख आज दिनांक 31.08.2021 को सेवानिवृत्त हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान श्री आई.के.एलिसेला पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त उपनिरी. घनश्याम देशमुख के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनका विभाग के प्रति किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा किये तथा इन्हे शाल एवं श्रीफल से सम्मानित कर पुलिस विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पीताम्बर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक, विक्रम बघेल रक्षित निरीक्षक, उप निरीक्षक एम शैलेंद्र प्रजापति, उपनिरी एम पवन बंदे, उपनिरी टी.एन.यादव, सउनि अश्वनी पड़वार सहित पुलिस कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।