छत्तीसगढ़रायगढ़

गोताखोर की टीम को कड़ी मशक्कत के बाद… किंकरी डेम में डूबने वाले युवक की मिली लाश

गोताखोर की टीम को कड़ी मशक्कत के बाद किंकरी डेम में डूबने वाले युवक की मिली लाश
किंकरी डेम में एक 28 वर्षीय युवक की डूब कर मौत हो जाने की खबर सामने आयी थी, प्राप्त जानकारी के अनुसार किंकरी डेम में पटवारीयों के द्वारा भोज का आयोजन किया गया था। बरमकेला तहसील में कार्यरत दिलकुमार बरिहा भी इसमें शामिल था।

बताया जा रहा कि किंकरी डेम में तैराकी की शर्त लगी थी।तैराकी के दौरान ही दिलकुमार बरिहा लापता हो गया। जिससे आज सूचना मिलने पर मौके पर गोताखोर पहुंच गये ,जिसमे गोताखोर की टीम को कड़ी मशक्कत के बाद युवक की शव बरामद हुआ, रेस्क्यू लगभग 12 बजे से शुरू हुआ जो 05 बजे को युवक की लाश मिली जिससे लाश को देखने लोगो की हुजूम लग गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलकुमार बरिहा को बरमकेला तहसील में नायब तहसीलदार सरिया वृत्त के द्वारा आॅनलाईन नामांतरण कार्य करने के लिये नियुक्त किया गया था।दिलकुमार बरिहा के द्वारा शासकीय कार्यालय में बैठकर कार्य संपादित किये जाते थे।

किंकरी डेम में आयोजित भोजपार्टी में दिलकुमार बरिहा के साथ बरमकेला तहसील के पटवारी ही शामिल होने की बात बताई जा रही है ।जिससे घटना स्थल पर डोंगरिपाली पुलिस एवं बरमकेला पुलिस आज मौजूद थे तथा मामले की जांच में जुटे, लाश मिलने पर शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!