छत्तीसगढ़जिला परिक्रमाधरमजयगढ़रायगढ़

धरमजयगढ़ कोदवारी पारा अंधे कत्ल का खुलासा  

धरमजयगढ़ कोदवारी पारा अंधे कत्ल का खुलासा
हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
उधारी लेन देन को लेकर दिया घटना को अंजाम
रायगढ़-धरमजयगढ़ अंतर्गत कोदवरी पारा निवासी 42 वर्षीय दुर्गा सिंह की हत्या की जांच कर रही धरमजयगढ़ पुलिस को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में सफलता हाथ लगी है। हत्या में शामिल एक आरोपी मृतक का चचेरा भाई है तथा दूसरा आरोपी का उसका साथी दोनों उधारी लेन-देन की बात को लेकर दुर्गा सिंह की गला दबाकर हत्या किये थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना धर्मजयगढ़ के धारा 174 का सूचनाकर्ता मृतक का चचेरा भाई ढीना उर्फ गौतम सिंह ठाकुर है। गौतम सिंह 09 जुलाई को थाना धर्मजयगढ़ में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि इसके चचेरा भाई दुर्गा सिंह का तबीयत खराब होने पर डॉक्‌टर से इंजेक्शन लगाए थे जिसके बाद मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। धर्मजयगढ़ पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु गला घोंट कर हत्या करने से होना बताएं। मर्ग जांच, पीएम रिपोर्ट पर 19 जुलाई को थाना धर्मजयगढ़ में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 302 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अंजना केरकेट्टा द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के क्रम में लगातार मृतक के वारिसानों एवं आस-पड़ोस के लोगों तथा मृतक के साथियों से पूछताछ की जा रही थी। धरमजयगढ़ पुलिस वारदात में हर पहलुओं से जांच कर रही थी, इसी बीच गवाहों से पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम सुराग लगे जिस आधार पर संदेही ढीना उर्फ गौतम सिंह ठाकुर एवं टुन्नू राम चौहान को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ किया गया । संदेही ढीना उर्फ गौतम सिंह ठाकुर बताया कि मृतक दुर्गा सिंह उसके चाचा का लड़का है जो कोदवरी पारा में अपने भाई गंगा सिंह ठाकुर के साथ रहता था। दुर्गा के साथ खाना पीना और उसके घर आना जाना था। गौतम ठाकुर बताया कि 4-5 महीना पहले चचेरे भाई दुर्गा सिंह से 40,000 उधार लिया था। 09 जुलाई के सुबह दुर्गा का बड़ा भाई फोन कर बताया कि दुर्गा की तबीयत ठीक नहीं है। टून्नू राम चौहान के साथ दुर्गा को देखने उसके घर गया। दुर्गा खाट पर सोया था, हाल चाल पूछने के बाद दुर्गा सिंह अपने उधारी रुपयों की मांग किया । तब बाद में रुपए लौटा दूंगा, अभी नहीं है बोला। तो दुर्गा हर बार यही बोलते हो कहकर गाली गलौज करने लगा जिस पर आज किस्सा खत्म कर देते हैं कहकर टून्नू राम चौहान के साथ उसका गाला रस्सी से दबाकर हत्या कर दिये। दुर्गा सिंह के मुंह से झाग निकलने लगा बाद में हत्या को स्वाभाविक मौत बताने के उद्देश्य से थाना धर्मजयगढ़ में झूठी मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराये। धर्मजयगढ़ पुलिस आरोपी ढीना उर्फ गौतम सिंह ठाकुर पिता रमेश सिंह ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 4 तुकर्पारा धरमजयगढ़ एवं टुन्नू राम चौहान पिता दर्शन चौहान उम्र 40 साल निवासी कोदवरी पारा थाना धर्मजयगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!