छत्तीसगढ़रायगढ़

भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत जी ने माँ बंजारी धाम में माथा टेककर लिया आशीर्वाद

भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत जी ने माँ बंजारी धाम में माथा टेककर लिया आशीर्वाद

तमनार- भाजयुमो लैलूंगा विधानसभा की टीम द्वारा अपने राष्ट्रीय मंत्री लैलूंगा के मूल निवासी युवा हस्ताक्षर ओजस्वी वक्ता रवि भगत का शानदार भव्य स्वागत सत्कार लैलूंगा विधानसभा के मण्डल संबलपुरी,रोडोपाली, तमनार के सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया।भगत जी ने माँ बंजारी धाम में पूजा अर्चना कर माथा टेककर युवा मोर्चा संगठन की सुदृटता कार्यकर्ताओ की एकता,सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। माँ बंजारी धाम में पुजारी पंडित चक्रधर पाणिग्रही द्वारा उन्हें माता की चुनरी प्रसाद एवं पितरु मालाकार द्वारा भगवा गमछा से भेंट किया गया।इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,महामंत्री राजेश बेहरा,भाजपा मंडलाध्यक्ष राम श्याम डनसेना,महेश भोय मिनकेतन पटेल रूपेंद्र पटेल उमेश मालाकार कैलाश बेहरा योगेश पटेल सोमनाथ मालाकार पिंटू अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।
गौरतलब है कि लैलूंगा के रहने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्ता व पूर्व एबीवीपी राष्ट्रीय मंत्री की प्रतिभा- सक्रियता को देखते हुए भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने अपनी जम्बो टीम मे जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली में पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत अपने मूल निवास जाने के लिए दिल्ली से व्हाया रायपुर फ्लाइट द्वारा आये तदोपरांत सड़क मार्ग से निवास दिशा जा रहे हैं। रायपुर सारंगढ व रायगढ़ पहुचने पर भाजयुमो के साथियों ने, ना सिर्फ गगनचुंबी नारों के साथ उनका स्वागत किया गया।
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!