
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल की विशेष पहल से चपले और कुसमुरा को मिली काॅलेज की सौगात…
उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश,शीघ्र होगा महाविद्यालय प्रारंभ…
खरसिया – रायगढ़ में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय की सौगात देने वाले उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने खरसिया विधानसभा क्षेत्र में रायगढ़ के समीपस्थ ग्राम कुसमुरा एवं रायगढ़-खरसिया मार्ग पर स्थित चपले ग्राम में महाविद्यालय प्रारंभ किये जाने का स्वीकृति आदेश उच्च शिक्षा विभाग से 26 जुलाई को जारी हो गया है। शीघ्र ही इन दोनों महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रदेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी। इन दोनों स्थानों में नया महाविद्यालय की सौगात मिलने से क्षेत्र के लोगों में विशेष हर्ष का भाव देखा जा रहा है।
विदित हो कि मंत्री पटेल की मंशा ग्रामीण क्षेत्र में महाविद्यालय खोलने की रही है और ग्रामीण भी चाहते हैं कि उच्च शिक्षा के लिए अपने बच्चों को दूर जाना ना पड़े, इसी जन भावना का सम्मान करते हुए विशेष पहल कर खरसिया क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल ने इन दोनों स्थानों पर महाविद्यालय हेतु स्वीकृति दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

खरसिया रायगढ़ मार्ग पर स्थित चपले एवं आसपास के विद्यार्थियों को अब रायगढ़ तथा खरसिया में उच्च शिक्षा अध्ययन हेतु जाने की आवश्यकता नहीं होगी,वहीं कुसमुरा के आस-पास हायर सेकण्डरी पास करने के बाद विशेषकर पिछड़े और गरीब तबके के छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय तक आने में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब उन्हें इस समस्या से निजात मिल जाएगी।

कल ही तों ओपी चौधरी ने भी मांगो झड़ी लगा दिए थे

जिसमें उपरोक्त बातों का उल्लेख था परन्तु आपको स्पष्ट करा दिया जाए किसी प्रकार भ्रम के स्थिति पर न पड़े आप जो विभागीय पत्र स्वीकृति का जारी हुआ उसमे स्पष्ट है।
खरसिया विधानसभा क्षेत्र में दो नए महाविद्यालय की स्वीकृति आदेश प्राप्त होने पर क्षेत्र के लोगों में हायर सेकेण्डरी खासकर काॅलेज की पढ़ाई करने वाले नवयुवक छात्र-छात्राओं में विशेष हर्ष का भाव देखा जा रहा है।
महाविद्यालय की स्वीकृति से अब शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में काॅलेजों की संख्या भी बढ़ जाएगी और ग्रामीण तथा दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को आसानी से उच्च शिक्षा सुलभ हो पाएगी।




