खरसिया

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2020 मतदान केन्द्र में मोबाईल व कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट्स एवं अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाईस प्रतिबंधित

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2020
मतदान केन्द्र में मोबाईल व कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट्स एवं अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाईस प्रतिबंधि


रायगढ़, 22 जनवरी2020/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2020 के अंतर्गत मतदान केन्द्र पर मतदान के सुचारू संचालन एवं गोपनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से मोबाइल व कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट्स एवं अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाईस पर पूरी तरह से प्रतिबंधित किया है।

मतदान के दिन कोई भी व्यक्ति मोबाइल, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट्स एवं अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाईस मतदान केन्द्र के भीतर नहीं ले जा सकता है।

निर्वाचन कार्य से संबद्ध ऐसे अधिकारी, जिन्हें मतदान केन्द्र में प्रवेश करने का प्राधिकार प्राप्त है वे अधिकारी आवश्यक संचार व्यवस्था के तहत मोबाइल आदि अपने साथ रख सकेंगे किन्तु किसी भी दशा में मतदान केन्द्र के भीतर उपयोग नहीं कर सकेंगे। पीठासीन अधिकारी निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए मोबाइल फोन का उपयोग कर सकेंगे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!