
नदी में डूबने से युवक की मौत
रायगढ़-जिले के धरमजयगढ़ में एक 20 वर्षीय युवक की नदी में डूब जाने से मौत हो गयी। युवक नदी में नहाने आया था। लेकिन नदी में तैरने नहीं आने के चलते युवक नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना ग्राम पंचायत भोजपुर के चेप्टा नदी की है।मृतक यूवक का नाम नेहरू राठिया बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी है। घटना की जाँच जारी है।



