छत्तीसगढ़रायगढ़

कोड़ातराई के पास भीषण सड़क हादसा ट्रेलर ने दोपहिया सवार को रौंदा, हुई मौत…

कोड़ातराई के पास भीषण सड़क हादसा
ट्रेलर ने दोपहिया सवार को रौंदा, हुई मौत

रायगढ़- जिले में आए दिन सड़क दुर्घटना से हुई मौतों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। वहीं आज कोड़ातराई स्थित हाईवे पर ट्रेलर ने बड़ी ही बेरहमी से एक एक्सएल दोपहिया चालक को रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर 04 बजे के समीप पटेलपाली कोड़ातराई रोड में एक ट्रेलर ने एक्सएल चालक को रौंद दिया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने जूटमिल थाना को दी। सूचना मिलते ही जूट मिल थाने से आरक्षक प्रताप शेखर और बनारसी सिदार मौके पर पहुंचे। चूंकि युवक की सांसे चल रही थी, इसलिए उसे तत्काल जिला मेकाहारा अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया गया है। गंभीर युवक का नाम हबीब शेख बताया जा रहा है। जो ग्राम छाता मुड़ा के किराए के मकान में रहता था। दुर्घटना के बाद घटनाकारी वाहन का चालक वहां से फरार हो गया। वहीं एक्सेल मोपेड में लादे सामानों को देखकर यही कहा जा सकता है कि अपना जीवन यापन करने के लिए बर्तन इत्यादि बेचता था।

बहरहाल आगे की कार्यवाही के लिए जूटमिल पुलिस जुट गई है एवं फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!