छत्तीसगढ़बरमकेलारायगढ़

ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए वृक्षारोपण जरूरी – रतन शर्मा

ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए वृक्षारोपण जरूरी – रतन शर्मा
एनएसएस स्वयंसेवकों भागीदारी में लेन्धरा हायर सेकेंडरी स्कूल में चेंबर ऑफ कॉमर्स बरमकेला द्वारा वृहद वृक्षारोपण संपन्न
बरमकेला – बरमकेला विकासखंड अंतर्गत राधा माधव की पावन धरा में स्थित शास. उच्च. माध्य. विद्यालय लेन्धरा में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई व चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला एवं शाला प्रबंधन समिति के तत्वधान में सघन वृक्षारोपण का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि अध्यक्ष रतन शर्मा, सचिव मुकेश अग्रवाल, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नित्यानंद पटेल के साथ एनएसएस के छात्र छात्राओं ने अपनी भागीदारी निभाई और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेन्धरा के प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण किया गया।
सर्वप्रथम आगन्तुक अतिथियों का स्वयंसेवकों द्वारा तिलक लगाकर एवं संस्था के प्राचार्य राजकुमार पटेल द्वारा सभी का एन.एस.एस. बैच लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा द्वारा मास्क वितरण किया गया। संस्था प्रमुख राजकुमार पटेल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा कार्यक्रम अधिकारी बुद्धदेव मिश्रा के द्वारा अतिथियों को अशोक, पीपल, करंज, नीम, आम, मरूद, शीशम, आंवला आदि वृक्ष भेंट करते हुए उसे परिसर में रोपित किया गया एवं वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।

चेम्बर ऑफ कामर्स इकाई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा द्वारा अपने माता-पिता क्रमशः स्व.श्रीमती पुष्पा देवी व स्व.जयनारायण शर्मा (शर्मा क्लॉथ स्टोर्स, बरमकेला) की पुण्य स्मृति में विद्यालय के छात्रों के लिए शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु वॉटर कुलर प्रदान करने की घोषणा की। चेम्बर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला के अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के समय ऑक्सीजन की महत्ता को हम लोग महसूस कर चुके है। अतः अधिक से अधिक पेड़ लगाकर मानव व मानवेत्तर प्राणी की रक्षा की जा सकती है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी बी.डी. मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सामुदायिक सहभागिता एवं सेवा भावना पर जन समुदाय को जोड़ना एवं लोगों में पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता कार्यक्रम, जल संरक्षण एवं समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नित्यानंद पटेल द्वारा वृक्षारोपण के महत्व एवं स्वच्छता पर लोगों को सतत जागरूक रहने का आग्रह किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

रतन शर्मा (अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला ) मुकेश अग्रवाल (सचिव चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला) प्राचार्य राजकुमार पटेल, शाला विकास समिति के अध्यक्ष नित्यानंद पटेल कार्यक्रम अधिकारी बुद्धदेव मिश्रा सोनू अग्रवाल ,अनिल गोयल, सुनील अग्रवाल ,महावीर अग्रवाल ,धीरज अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल ,बंटी साहू ,भवानी ईजारदार के साथ सघन वृक्षारोपण महोत्सव के इस आयोजन में सहायक कार्यक्रम अधिकारी सरोज कुमार साहू एवं विद्यालय के समस्त स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!