रेगडा एवं सलिहापारा में जुआ खेलते 5 जुआड़ियों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की कार्यवाही
जुआड़ियों से 5580 रुपये व 52 पत्ती ताश की गई जब्त
उक्त मामले में आज 10 जुलाई को चक्रधरनगर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर ग्राम रेगडा एवं सलिहापारा रोड से लगे छोटे झाड के जंगल में रेड कार्यवाही की गई। जहां 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते शत्रुहन बरेठ, परमेश्वर माली, अनिल डनसेना, अजय कुमार साहू, रोहित कुमार सतनामी को रंगे हाथ पकड़ा गया। उक्त जुआ फड़ से कुल रकम 5580 रू एवं 52 तास पत्ती को जप्त किया गया है।
वही सभी जुआड़ियों को विधिवत गिरफतार कर, जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। अपराध धारा जमानतीय होने पर सक्षम जमानतदार पेश करने पर जुआडियो को जमानत मुचलका पर मौका पर छोडा गया, बाद में आरोपीयो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




