इंदिरा नगर पास अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन करते 2 युवकों पर कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही
आरोपियों से 12 बाटल अंग्रेजी शराब द फेमस वेट 69 जब्त
आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अवैध शराब परिवहन की सूचना पर इंदिरा नगर में दो व्यक्ति को कार्टून में रखकर अवैध परिवहन करते 12 बाटल अंग्रेजी शराब द फेमस वेट 69 को जब्त किया गया है। आरोपी सुभाष मिश्रा एवं सैफ वारसी पर आबकारी अधिनियम की कार्रवाई की गई। तथा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


