छत्तीसगढ़रायगढ़

जिंदल के हिल व्यू कॉलोनी में गैस चूल्हा सफाई के दौरान सिलेंडर लिकेज से किचन में लगी आग

जिंदल के हिल व्यू कॉलोनी में गैस चूल्हा सफाई के दौरान सिलेंडर लिकेज से किचन में लगी आग

आग लगने से झुलसे पांच लोगों की चीख चीत्कार सुनकर कॉलोनी में मचा हड़कप

इस सम्बन्ध में आज 06 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार जिंदल के हिल व्यू कॉलोनी में राजेश शर्मा अपने घर गैस चूल्हे की साफ सफाई के लिए इंडेन गैस सर्विस में फोन किए और ड्यूटी में जिंदल कंपनी चले गए।

इंडेन कंपनी के कर्मचारी कोमल चंद चौधरी और कमल सिदार जब राजेश शर्मा के घर पहुंचे। जहां घर में राजेश शर्मा की पत्नी पारस शर्मा, बेटा सचिन तथा बेटी पूजा थी। इंडेन कर्मियों ने शर्मा परिवार के तीनों सदस्यों की मौजूदगी में चूल्हे का रेग्यूलेटर और पाईप चेक करते हुए गैस सिलेंडर के नोजल को को पंच किया तो उसे सही पाया।

इसके बाद रेग्यूलेटर लगाने के बाद जैसे ही चूल्हे का स्विच ऑन कर लाईटर जलाया, अचानक आग इस कदर भड़की कि दोनों इंडेन कर्मचारी और शर्मा फैमिली के तीनों मेबर झुलस गए। बताया जा रहा है कि सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आगजनी की यह घटना हुई। राजेश शर्मा के यहां किचन से आग की लपटों से झुलसे पांचों लोगों की चीख चीत्कार सुन हिल व्यू कॉलोनी में हड़कप मच गया।

पड़ोसी जब मौके पर पहुंचे तो वहां का विभत्स नजारा देख उनके रोंगटे खड़े हो गए। मौके की नजाकत को भांप, कॉलोनी वासियों ने राजेश शर्मा को इसकी सूचना दी तो आनन-फानन में फिर जिंदल की एबुलेंस हिल व्यू कॉलोनी पहुंची और आग की चपेट में आए पांचों को तत्काल ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया।
डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच में पाया कि जिंदल कर्मी की रसोई में आग लगने से पारस शर्मा 75 से 80 प्रतिशत झुलस चुकी थी तो उनके दोनों बच्चे सचिन और पूजा भी तकरीबन 30 फीसदी प्रभावित हुए।

इसी तरह इंडेन कंपनी के कोमल चंद और कलम सिदार 60 प्रतिशत झुलस गए थे, लिहाजा सघन उपचार शुरू हुआ। इसके बावजूद पारस शर्मा की हालत को खतरे के दायरे में देख डॉक्टरों ने उसे रायपुर अस्पताल रेफर कर दिया। वही उनके दोनो बच्चों और इंडेन कर्मचारियों का जिंदल हॉस्पिटल में सघन इलाज जारी है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!