छत्तीसगढ़जशपुरविविध खबरें

परिवीक्षाधीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने जशपुर जिले के प्राकृतिक, भौगोलिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली

परिवीक्षाधीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने जशपुर जिले के प्राकृतिक, भौगोलिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया
कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में होने वाले कार्यो की भी जानकारी दी

जशपुरनगर –कलेक्टर महादेव कावरे से भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2020 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने मुलाकात की। और जशपुर जिले के भौगोलिक पृष्ठभूमि कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न कार्यालयों का अवलोकन करके विभागीय कार्य संबंधी में जानकारी ली।

इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी कृष्ण जाधव, भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी सहायक कलेक्टर जिला दुर्ग हेमन्त रमेश नंदनवार, सहायक कलेक्टर जिला बिलासपुर कुमार विश्वरंजन, सहायक कलेक्टर जिला रायपुर अभिषेक कुमार, सहायक कलेक्टर जिला रायगढ़ प्रतिक जैन, सहायक कलेक्टर बस्तर सुश्री सुरूचि सिंह, सहायक कलेक्टर जिला सरगुजा अम्बिकापुर सुश्री श्वेता सुमन, सहायक कलेक्टर रायगढ़ सुश्री रोमा श्रीवास्तव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, एसडीएम जशपुर सुश्री ज्योति बबली कुजूर उपस्थित थे।
प्रशिक्षुक अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान जशपुर के कलेक्टर आवास, कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालय, पर्यटन स्थल का भ्रमण किया। उन्होंने जशपुर जिले के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की।

कलेक्टर ने उन्हें जशपुर जिले के कलेक्टर न्यायालय, कोषालय, एनआईसी कक्ष, आबकारी विभाग, भू-अभिलेख शाखा, मंत्रणासभा कक्ष, आदिम जाति कल्याण विभाग, उद्योग, खाद्य विभाग, अपर कलेक्टर कक्ष, कलेक्टर न्यायालय, रेशम विभाग, मत्स्य विभाग, क्रेडा विभाग एवं आदि विभागों का अवलोकन कराया और विभागीय कार्यों के संबंध में एक-एक करके जानकारी दी। कलेक्टर महादेव कावरे ने उन्हें जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
प्रशिक्षुक अधिकारियों ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा उन्हें जशपुर जिले की पर्यटक स्थल, प्राकृतिक धरोहर, यहां की संस्कृति, सभ्यता के बारे में जानने का मौका मिला है। यहां आकर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला और अधिकारियों ने अपने अनुभव को साझा किए। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन और कलेक्टर महादेव कावरे को धन्यवाद भी दिया है।

Advertisement
Advertisement
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!