
नहीं रहे कुरमापाली के भगवान दास श्रीवास
बजरंगबली मंदिर पुननिर्माण के लिए जिला प्रशासन से उलझने पर आये थे चर्चा में ….
रायगढ़-ग्राम कुरमापाली कोतरा, निवासी भगवान दास श्रीवास का 3 जुलाई शनिवार को निधन हो गया भगवानदास श्रीवास 2 वर्ष पूर्व पावर कंपनी की गाड़ी से क्षतिग्रस्त हुए बजरंगबली मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए क्षतिपूर्ति हेतु जिला प्रशासन के सामने मौत को गले लगा लेने की धमकी देकर अपने हाथ का नस काट लिये जाने के कारण चर्चा में आए थे अंततः वे मंदिर पुनर्निर्माण की राशि प्राप्त करने के बाद हीअपना संकल्प छोड़ने को तैयार हुए थे। दूसरों की सेवा और सहयोग के लिए सदैव तैयार रहने वाले भगवानदास बजरंगबली के सेवाकरी तथा वृक्षों की सुरक्षा व पौधारोपण के प्रेमी थे। वह अपने पीछे पत्नी, मासुम पुत्र डेविड श्रीवास, वृद्ध माता सहित भरापूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए। पिछले कुछ दिनों से भगवान दास श्रीवास अस्वस्थ थे तथा वे मानसिक अवसाद से ग्रस्त हो गए थे। उनके परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों द्वारा प्रयास किए जाने के बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें निवास गृह कुरमापाली ले जाया गया था जहां जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए 3 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस ली।
भगवान दास के निधन पर उनके परिचित जाने प्रिय जनों तथा कोतरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने गहन शोक व्यक्त करते हुुए दिवंगत आत्मा की शांति व सद्गति हेतु परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।




