किरोडीमल नगर रेल्वे स्टेशन पास सट्टा खिला रहे आरोपी को कोतरारोड पुलिस ने पकड़ा
आरोपी से सट्टा पट्टी व नगदी रकम 1560 रु. ज़ब्त
इस संबंध में आज 3 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार 2 जुलाई की रात्रि में पेट्रोलिंग दौरान, कोतरारोड पुलिस को मुखबीर सुचना मिला कि रेल्वे स्टेशन पास किरोडीमल नगर मे पाल नामक व्यक्ति घुम-घुम कर सटटा -पटटी लिख रहा है। सूचना पर मौके पर घेराबंदी कर रेड किया तो बंटी पाल को सटटा-पटटी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। खेलने वाले पुलिस को आते देख भाग गये पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछे तो वह अपना नाम रोमियो पाल उर्फ बंटी पाल पिता रवि पाल उम्र 27 वर्ष निवासी लोसिंगा थाना बलांगीर जिला बरगढ उडीसा हा0मु0 वार्ड नं0 09 किरोडीमल नगर थाना कोतरारोड रायगढ का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से एक कोरा कागज मे लिखा विभिन्न अंक सटटा पटटी, एक डाट पेन तथा नगदी रकम 1560 रूपये जप्त किया गया।
वही आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर, धारा 4 क की कार्यवाही की गई। प्रकरण जमानतीय होने से एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर मौके पर जमानत मुचलका पर छोड़ा गया । बाद में वापस थाना आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




