रायगढ़
शहीद सिपाही कार्नेलुइस मिंज के शहादत दिवस पर उन्हें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर अशोक कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की

शहीद सिपाही कार्नेलुइस मिंज के शहादत दिवस पर

उन्हें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर अशोक कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की शहीद स्व.मिंज की माता कांदी कुजूर को किया गया सम्मानित
रायगढ़, 20 जनवरी2020/ भारतीय सेना के शहीद सिपाही कार्नेलुइस मिंज 18 जनवरी 1989 को ‘आपरेशन पवन ‘ के दौरान देश की सेवा करते हुए श्रीलंका में शहीद हो गए थे। देश के लिए उनके त्याग, बलिदान एवं अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके शहादत दिवस पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर अशोक कुमार(सेवानिवृत)एवं कार्यालय के अन्य सदस्यों, भूतपूर्व सैनिक लाला प्रसाद एवं पौल एक्का ने ग्राम-पखनाकोट (लामदांड) जाकर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनकी माता श्रीमती कांदी कुजूर को शाल, श्रीफल एवं 5000 रुपए का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया।




