
कबीर चौक खरसिया में धुम धाम से मनाया गया कबीर जयंती :आज सदगुरु कबीर साहेब जी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर निर्माणाधीन कबीर चौक ( रायगढ रोड )खरसिया मे कोविड नियमों का पालन करते हुए पनिका समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सामाजिक जनो द्वारा कबीर प्राकट्य दिवस मनाया गया । सर्वप्रथम सद्गुरू कबीर साहेब जी की पुजा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया । तत्पश्चात आस पास के क्षेत्रों में वृक्षा रोपण कार्य एवं मास्क वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर समाज के ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर दास महंत ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन मे कहा कि सदगुरु कबीर साहेब जी की अमृत वाणी आम जनो को जीने की सही राह दिखाती है। लोग उनके बताए गए मार्ग पर चलकर अपने पारिवारिक एवं सामाजिक कर्तव्यो का सरलता से निर्वहन करते हैं | उन्होने सदैव ठोंग पाखण्ड का खुले रूप से विरोध किया एवं मानवता को मानव जीवन में सर्वोच्च बताया । सादा जीवन उच्च विचार जैसे मूल विचारों को कबीर साहेब ने जन जन तक पहुंचाया । उनकी वाणी अल्हण एवं खड़ी थी जो समाज में फैले बुराइयों को सीधे चोट पहुंचाती थी। ऊंच- नीच , जात -पात जैसी प्रथा के सदगुरू कबीर प्रबल विरोधी थे एवं आपसी प्रेम , सात्विक जीवन एवं सहिष्णुता को मानव धर्म मानते थे।
उक्त अवसर पर समाज के संरक्षक गण दास , नेहरू दास , बीरबल दास , बसंत दास , ब्लॉक पदाधिकारी मोती दास , श्रवण दास , बंधन दास , अमृत दास , सुमिरन दास , लम्बोदर दास , सिंधु दास , फत्तेश्वर दास ,शौकी दास , दीपक दास , गनपत दास , तारा चंद राठिया ( मौहापाली सरपंच ) , महिला पदाधिकारी राजकुमारी महंत , रेखा महंत , कु. प्रितमा , कु. शशी कला , इसके अतिरिक्त प्रेम दास , जोगीदास , प्रदीप दास , रामेश्वर दास , धीरजा दास , निखिल दास आदि सामाजिक उपस्थित रहे।*



