
पुसौर- संत कबीर जयंती के अवसर पर बस स्टैंड पुसौर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संत कबीर को याद करते हुए पत्रकार शिव राजपूत ने कहा कि संत कबीर की वाणी आज भी प्रासंगिक है, सामाजिक समरसता की अलख जगाने के लिए उन्हें सदियों याद किया जाएगा। वहीं सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष घनश्याम पटेल ने संत कबीरदास के बताए मार्ग का अनुसरण करने की बात कही।
कार्यक्रम में सर्वश्री आर.के.रात्रे. (जल संसाधन), बी.आर.भास्कर. (कृषि) सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक प्रेम गुप्ता, रोहित कुमार, जितेश कुमार, श्रीकांत, पुरषोत्तम चौहान एवं ग्राहक सेवा केंद्र स्टेट बैंक के सीताराम चौहान, इंजीनियर ए.के.निराला. उपस्थित थे।




