ख़बरें जरा हटकरखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

JSW में बड़ा हादसा, चैम्बर धमके के साथ फटा,05 अधिकारियों के झुलसने की खबर…

JSW में बड़ा हादसा, चैम्बर धमके के साथ फटा, 5 अधिकारियों के झुलसने की खबर…
रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत नहरपाली में संचालित जेएसडब्ल्यू प्लांट में रविवार की दोपहर कीलन के सफाई चैम्बर फटने से 5 अधिकारियों के झुलसने की खबर है। घायलों को जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार इस उद्योग के अंदर कीलन की डस्ट सेटलिंग चैंबर में अन्य दिनों की तरह कामगार आज सफाई का चल ही रहा था और वहां मैनेजर रैंक के अधिकारी भी मौजूद थे।इसी बीच जोरदार आवाज के साथ चैंबर में ब्लास्ट हो गया। अचानक ब्लास्ट होने से मौके पर मौजूद 05 अधिकारी भी इसकी चपेट में आ गए। विस्फोट से गर्म डस्ट से सबके हाथ पैर और शरीर के कुछ हिस्से जले। अधिक प्रभावित 06 अधिकारी हुए हैं जो पास में ही खड़े थे।

इसे भी पढ़े:-फ्लाई ऐश (fly ash) बहुत सुर्ख़ियों में… नगर में डम्प फ्लाई एस में गौ वंश जिम्मेदार की जिम्मेदारी में झोल-झाल http://thedehati.com/?p=27458

चूँकि गर्म राख उनके ऊपर गिर गई। शरीर मे गर्म राखड़ और चिंगारी के चलते जल गए हैं। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें ओ पी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट किया गया हैं। बहरहाल खबर लिखे जाने तक घायलों की सही स्थित पता नहीं चल पाई है। कंपनी प्रबंधन द्वारा इस संबंध में जल्द सूचना दिए जाने की बात की गई है। हादसे की जानकारी मिलने के पश्चात भूपदेवपुर पुलिस ने घटना स्थल पहुँच कर जांच शुरू कर दिए गया है। उद्योग घरानों के सुरक्षा की जिम्मेदार के जिम्मेदारी में झोल झाल पिछले हादसे के उपरांत लापरवाही …?

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!